विपुल पंचाल@झाबुआ


हाथी पावा पहाड़ी पर 3 वर्ष पूर्व झाबुआ के तत्कालीन एसपी महेश चंद जैन व तत्कालीन कलेक्टर द्वारा झाबुआ के जन मानस को साथ लेकर एक महा अभियान चलाया गया था जिससे 9 जुलाई के दिन हाथी पांव की पहाड़ी पर हजारों पेड़ लगाए गए थे ।उसके बाद तत्कालीन एसपी महेश चंद जैन द्वारा 2 साल तक उनकी देखरेख की गई व उनके झाबुआ से जाने के बाद झाबुआ में एक मॉर्निंग क्लब बनाया गया जिसमें नगर के 20 से अधिक लोग शामिल हुए। उन्होंने हाथी पावा की चिंता कर भीषण गर्मी में भी उन पेड़ों की पानी देकर रक्षा की जिससे आज हाथीपांव की पहाड़ी पर हजारों पेड़ लहलहा रहे हैं । कल 9 जुलाई को हाथीपावा मॉर्निंग ग्रुप सकल व्यापारी संघ व जिला प्रशाशन द्वारा एक आयोजन रखा गया है जिसमें 1200 पेड़ लगना है। इसमें झाबुआ के समाजसेवी ब्रजेन्द्र (चुनु) शर्मा द्वारा 500 पेड़ 10 से 12 फिट के पहुचाए गए है व 700 पेड़ वन विभाग की ओर से दिए जा रहे है जिन्हें कल हाथीपावा की पहाड़ी पर लगाया जाएगा। हाथीपावा मॉर्निंग ग्रुप ने आह्वान किया है कि शहर के अधिक से अधिक लोग कल सुबह 7 बजे से 10 बजे तक इस अभियान में शामिल होकर पर्यावरण बचाने की इस मुहिम में भागीदार बने।

 

)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *