Salman Shaikh@ Petlawad करने वाला श्याम और कराने वाला श्याम, ठीक इसी तर्ज पर नगर में आगामी 9 जुलाई को श्री खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में श्री श्याम परिवार के सदस्यगणो ने नगर में पहले हर मंदिर पर और फिर हर घर पर पहुंचकर पेंप्लेट्स बांटकर निवेदन किया कि सभी धर्मालुजन 9 जुलाई की रात को होने वाली विशाल भजन संध्या में जरूर पधारे और धर्मलाभ ले। उल्लैखनीय है कि शहर में पहली बार बाबा खाटूश्यामजी का एतिहासिक कीर्तन एवं ज्योत दर्शन के लिए श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन हो रहा है। भजन संध्या को लेकर भव्य तैयारियों की जा रही है। श्रद्धालुओ में महिलाओ के बैठेने के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। आयोजन परिवार ने धर्मप्र्रेमी नागरिको से भव्य भजन संध्या में भाग लेकर पुण्यलाभ कमाने का अनुरोध किया है। Post navigation अमरनाथ यात्रा: भोले के जयकारे लगाता अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था नगर से हुआ रवाना पर्यावरण सरंक्षण के प्रति प्रशासन का उदासीन रवैया, समाजसेवक सक्रिय..