भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर मेघनगर निप्र- मेघनगर थाना क्षेत्र चौकी रंभापुर के अंतर्गत ग्राम गुजरात का रहने वाला ग्राम खेड़ीखेड़ा का रहने वाला खुमा भाई और वीनू दोनो अपने दोपहिया वाहन से कालीगामा ग्राम जाने के लिए निकले थे।तभी अनास नदी रामपुरा के समीप अंधे मोड़ पर मांडली से जा रही बस क्रमांक जी जे 17 डब्लयू 0838 मां भवानी बस में खुमा की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे खुमा पिता रेवला निनामा उम्र 45 निवासी गुजरात खालीखेड़ा की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि खुमा के साथ एक अन्य साथी वीनू पिता वजे सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी खड़ीखेड़ा को गंभीर चोट आई।घटना होने के बाद ग्रामीणों द्वारा काफी देर तक खुमा का शव नहीं उठाया गया जिस पर मेघनगर थाना प्रभारी आरती चराठे एवं रंभापुर चौकी प्रभारी पायल शर्मा पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे ।जिसके बाद मृतक खुमा का शव मेघनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भेजा। वही वीनू प्राथमिक 108 एबुलेंस की मदद से मेघनगर उपचार के लिए मेघनगर लाया गया जहाँ वीनू को दाहोद रेफर किया गया। जय भवानी बस चालक पर धारा 279 धारा 337 धारा 304 और मोटर अधिनियम 1986 में 184 की धारा में मेघनगर थाने में मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जा रही है। ) Post navigation महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के लिए पुलिस ने चलाया अभियान स्कूलों में जनजागरुकता अभियान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मासिक बैठक में मीडिया से दूरी क्यों…? बना चर्चा का विषय