भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर महिलाओं के प्रति सामाजिक चेतना और जागरूकता के लिये झाबुआ पुलिस कप्तान विनीत जैन के निर्देशानुसार झाबुआ जिले के मेघनगर थाना प्रभारी आरती चराटे के मार्गदर्शन में नगर की स्कूलों में महिला सुरक्षा महिला सशक्तिकरण अभियान में 1 जुलाई को मेघनगर सेंट अर्नाल्ड स्कूल से अभियान की शुरुआत की गई। झाबुआ से जिला पुलिस से निर्भया टीम की प्रभारी अनीता तोमर ने बातचीत करते हुए बताया कि जनसंवाद में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा व कल्याण के लिये बनाये गये अधिनियमों पर पुलिस-महिला बाल विकास तथा न्यायलय के प्रतिनिधियों द्वारा विस्तार से जानकारी दी। वहीं उक्त विषयों पर भूल एक नसीहत फिल्म प्रदर्शन भी किया गया। पुलिस विभाग द्वारा महिला सुरक्षा पर विकसित फिल्म और बाल यौन शोषण पर केन्द्रित फिल्म का प्रदेर्शन हुआ। विषय विशेषज्ञ सायबर क्राइम और साइबर सुरक्षा की जानकारी सब इंस्पेक्टर रामसिंह मालवीय द्वारा दी गई। इस अवसर पर नेहा गणावा ने महिला सुरक्षा के बारे में अपनी बात बताई मेघनगर ट्राफिक व्यवस्था देख रहे एएसआई लोकेंद्र खरे ने भी यातायात संबंधी नियमों एवं डायल 100 से किस तरह से मदद मांग सकते हैं उसकी बात साझा की उक्त अवसर पर संत अर्नोल्ड स्कूल के सेकड़ो बच्चे एवं फादर एंड्रयूज सहित स्कूल शिक्षक उपस्थित है। ) Post navigation विद्युत पोल के खंबे में करंट से एक श्वान की मौत, एमपीइबी कर्मचारियों की लापरवाही दे रही बड़ी घटना को न्योता बस की टक्कर में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर