सलमान शैख़@ पेटलावद आज दोपहर करीब 3 बजे ग्राम गोदाड़िया गांव में एक ट्रैक्टर घाटी पर रिवर्स होकर पलटी खा गया। घटना में एक मासूम नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। शव को पीएम के लिए ले जाया गया है। बताया जा रहा है चालक के साथ 4 वर्षीय मासूम अर्जुन पिता कैलाश गामड़ भी था, चालक ने बहुत कोशिश की ट्रैक्टर को रोकने की लेकिन घाट के कारण ट्रैक्टर नही रुका ओर पलटी खा गया और पलटने से वह तो नीचे गिर गया, लेकिन मासूम दब गया। जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। Post navigation हमेशा याद रखेगा पेटलावद; ऐसा रहा IAS हर्षल पंचोली का डेढ़ वर्षीय कार्यकाल, खूब रहे चर्चाओ में… पहली बरसात में ही फूटा भ्रष्टाचार का तालाब, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, भ्रष्ट कार्य को किया उजागर