झाबुआ 19 जून युवा नेता डाॅ. विक्रान्त भूरिया एवं जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भटट् ने जानकारी देते हुए बताया कि सुखदेव पांसे मंत्री म. प्र. शासन लोकस्वास्थ यांत्रिकी झाबुआ जिले के एक दिवसीय दौरे पर 20 जून गुरूवार को झाबुआ पधार रहे हैं। श्री पांसे इन्दौर से प्रातः 8 बजे प्रस्थान कर पूर्वाहन 11ः30 पर स्थानीय सर्कीट हाउस पहुंचेंगे । वे वहां पर कांग्रेस पदाधिकारीयों एवं गणमानियों से सौजन्य भेंट करेंगे एवं पदाधिकारीयों से जिले में हो रही पेयजल समस्या को लेकर चर्चा करेंगे। दोपहर 12 बजे बाद वे लोकस्वास्थ यांत्रिकी विभाग के अधिकारीयों के साथ समिक्षा बैठक करेंगे।भटट् ने जानकारी देते हुए बताया कि समिक्षा बैठक के बाद पुनः सर्किट हाउस पधारेंगे तथा वहां कांग्रेस पदाधिकारीयों चर्चा करने के बाद भोपाल प्रस्थान करेंगे।पांसे के साथ सम्पूर्ण कार्यक्रमों में पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया, विधायक वालसिंग मेड़ा, वीरसिंग भूरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति डामोर, जिला कांगे्रस अध्यक्ष निर्मल मेहता, कोषा अध्यक्ष प्रकाश रांका सहित जिला कांग्रेस, ब्लाॅक शहर कांगेस, महिला कांगे्रस, किसान कांग्रेस के पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण विभिन्न मोर्चा संगठनों के पदाधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *