SALMAN SHAIKH@ PETLWAD माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित परीक्षा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले जिले के होनहार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने सम्मान किया। इस मौके पर एसपी विनीत जैन भी मौजूद रहे। उन्होंने इस अवसर पर उन्हें कडी मेहनत एवं ऊंचे लक्ष्य रखकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की समझाइश दी। सफलता हायर सेकेंडरी स्कूल की राधा हरिराम पाटीदार और जय सेठिया ने जिले में प्रथम स्थान पाकर अपने नगर का नाम रोशन किया था। इन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओ का सम्मान किया। आपने कहा कि विद्यार्थी को अध्ययन काल में खुद से ही जीतना होता है, उसे आलस, नींद, मोबाइल, टीवी देखने का शौक, खाने पीने की इच्छा आदि जैसे अनेक बाधाओं का तिरस्कार करना होता है। हर विद्यार्थी को अपने लक्ष्य सामने रखकर मेहनत करने की जरूरत होती है। जिले के किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी को आगें बढने हेतु मार्गदर्शन एवं सहयोग हेतु मैं सदैव उपलब्ध रहूंगा। Post navigation चुनाव: मप्र सचिव संगठन के तहसील अध्यक्ष चुने गए तोलसिंह निनामा भीषण गर्मी में पानी पिलाने के लिए कर रहे तरह-तरह प्रयास, उद्देश्य सिर्फ मानव मात्र की सेवा