झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट –
पेटलावद मे कल हुए हृदय विदारक घटना को लेकर जिला काग्रेस के आह्नान पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी थांदला द्वारा किए गए बंद के आव्हान को नगरवासियो द्वारा पूरा समर्थन दिया। रविवार को सुबह से ही पूरा बाजार बंद था जो कि दोपहर तक मुक्कमल बंद रहा। दोपहर 1 बजे स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसजनो द्वारा हादसे से मारे गये लोगों को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए मौन रखा। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गंेंदाल डामोर, कांगेस नेता नगीन शाहजी, पार्षद अक्षय भट्ट, किशोर खडिया, मनीष बघेल, शहर अध्यक्ष राजेश डामर युुवानेता सुधीर भाबर, राकेश पाठक, मनीष अहिरवार, जितेन्द्र धामन, आंनद चोहान, सरपंच रालु वसुनिया आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पेटलावद हादसों मे मृत लोगो को दी श्रद्धांजली
स्थानीय रामेश्वर मंदिर मे भक्त मलुक दास रामायण मंडल द्वारा पेटलावद के दर्दनाक हादसे मे मृत लोगों को सदस्यों द्वारा श्रृद्धांजलि सभा मे 2 मिनट मोन रखा गया। मंडल के संरक्षक रमेशचन्द्र नागर, अध्यक्ष किशोर अचार्य, कृष्णचन्द्र सोनी, ओपी भट्ट, ओम प्रकाश शर्मा, महेन्द्र सोनी, डीके उपाध्याय,सावलीया सोलंकी ,शंकर भाई पंचाल, श्रीमंत अरोरा, मोहन भाई सोलंकी, जगदीश पंचाल,जवंसिह परमार, रितेश गुप्ता, आत्माराम शर्मा एवं अन्या सदस्य गणों द्वारा भगवान शिव को चरणों मे पुष्प अर्पित कर मृत लोगों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।
Trending
- चम्पलिया पुल पर ट्रक खराब हो जाने से पारा झाबुआ मुख्य मार्ग प्रभावित
- झोसर पंचायत भवन निर्माण मामले में जांच दल गठित, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
- चिकित्सक दिवस पर राणापुर में विशाल रक्तदान शिविर: 67 यूनिट रक्त संग्रहित
- समाजसेविका यशवी नितेश शाह ने राणापुर स्वास्थ्य केंद्र को दान किया आधुनिक मॉर्च्युरी बॉक्स
- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में झाबुआ ने रचा कीर्तिमान, 102.8% बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
- सीएम डॉ. यादव का नवकरणीय ऊर्जा पर फोकस, कहा- नए अध्याय की शुरुआत कर रहा एमपी
- सीएम डॉ. मोहन यादव आज सिवनी में 494 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, किसानों को मिलेगी कोदो-कुटकी प्रोत्साहन राशि
- इंजेक्शन लगने के बाद व्यक्ति की मौत, झोलाछाप चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
- 10 हजार करोड़ से संवारी 3 लाख से ज्यादा संरचनाएं, सीएम डॉ. मोहन बोले- जल संरक्षण में एमपी नंबर-1
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे
Next Post