
झाबुआ- शुक्रवार को झाबुआ जिले के पेटलावद विधानसभा के हायर सेकण्डरी ग्राउंड पर एक विशाल कांग्रेस सम्मेलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रकाश राका, पूर्व विधायक वालसिंह मेडा ने बताया कि केन्द्र और भाजपा सरकार की जनविरोधी रीति-नीति, खाद्यान्न की कालाबाजारी, बडती महंगाई, नकली खाद-बीज का अवेध कारोबार तथा व्यापम एवं छात्रवृत्ति जैसे महाघोटाले, जिले की बिगडती कानून व्यवस्था, जिले में हो रहे भ्रष्टाचार एवं घोटाले आदि मुद्दों को लेकर शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से एक विशाल सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्रीमोहन प्रकाश जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादवजी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीरामेश्वर नीखराजी एवं पूर्व रेल राज्यमंत्री श्रीनारायण भाई राठवा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद कातिलाल जी भूरिया, रजनीश सिंह विधायक, पूर्व विधायक प्रताप ग्रेवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष सुश्रीकलावती भुरिया, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल पडियार, सुरेशचंद्र जैन (पप्पू भैया), युवा नेता डाॅ. विक्रांत भूरिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कलावती मेडा, लोकसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भुरिया, जिला सेवादल संगठक राजेश भटट, एनएसयूआई अध्यक्ष विनय भाबोर, किसान कांग्रेस अध्यक्ष नंदलाल मेड, जिला कांग्रेस प्रवक्ता आचार्य नामदेव, हर्ष भटट सहित प्रदेश कांग्रेस के नेतागण, विधायकगण एवं पूर्वविधायकगण एवं अन्य जिलों के जिलाध्यक्षगण विशेष रूप से शामिल होंगे तथा इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हनुमंतसिंह डाबडी, पूर्व विधायक जेवियर मेडा, वीरसिंह भूरिया, रतनसिंहजी भाबोर, जिला कांग्रेस महामंत्री सलीम शेख, सुरेश मुथा, कांग्रेस नेता चंद्रवीर सिंह राठौर, रूपसिंह डामोर, कलावती गेहलोत, अकमालसिह डामोर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष मन्नालाल हामड, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष सारंगी अग्निनारायण सिंह, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामा केमता डामोर, फतेसिंह, आयदीन पटेल, महिला ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष पेटलावद श्रीमती गेंदा सिंगाड, श्रीमती दितु नानुराम सारंगी, श्रीमती शारदा भाबोर रामा, प्रदीपसिंह तारखेडी, अजय वोहरा, हीरालाल डाबी, लाबु चारण, सुखराम सरपंच, नरेन्द्र कटकानी, महेन्द्र सिंह राठौर, डुंगरसिंह जी रायपुरिया, घनश्यामसिंह राठौर, मनोहरसिंह राठौर, जमुनालाल पाटीदार, कलसिंह भुरिया, कमलेश बम, कनु भाई राठौर आदि ने इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में इस सम्मेलन में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Trending
- अमरनाथ यात्रियों के स्वागत में सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल, महेश पटेल ने पुष्पमालाओं से किया सम्मान
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जून को करेंगे 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का लोकार्पण
- खूबसूरती पर मोहित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- एमपी का बड़ा टूरिज्म स्पॉट बनेगा कुकरू
- स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता में टॉप पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- माता-पिता के बाद डॉक्टर ही भगवान
- कट्ठीवाड़ा पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई
- सीएम डॉ. मोहन ने कुकरू में किया योग-रोपा पौधा, की अपील- योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हम
- सीएम डॉ. मोहन ने कुकरू में किया योग-रोपा पौधा, की अपील- योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हम
- हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी
- सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा साल 2027, जनवरी में भोपाल में होगी GIS
- गांव में हुई झमाझम बारिश से किसान खुश, अब करेंगे बोवनी
Prev Post
Next Post