भू-अलंकरण दिवस के रूप में संस्कार भारती आज़ाद इकाई झाबुआ ने 30 फीट लंबी रंगोली रामकृष्ण नगर के पथ पर बनाकर माँ वसुंधरा का श्रृंगार किया। वहीं 4 घंटे तक समिति के सदस्यो के मार्गदर्शन में शहर के बच्चो ने रँग संयोजन का प्रशिक्षण लिया। साथ मतदान करने का सन्देश इसी सुंदर रंगोली के माध्यम से दिया गया। 22अप्रेल को संस्कार भारती प्रतिवर्ष भू अलंकरण दिवस मनाती है जिसके स्वरूप में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में शारदा कुमावत, संध्या कुलकर्णी, नीता मेहता, प्रवीण सोनी, श्रद्धा जैन, स्मृति भट्ट, रिद्धि पटेल, आशा त्रिवेदी, डॉक्टर गीता दुबे, वीणा माहेश्वरी, सीमा चौहान, प्रीति त्रिपाठी, रजनी पाटीदार, ख्याति जैन,निहाली चौहान, सोम्या नीमा, आर्या शाह भाग्यश्री, मोक्षी जैन,आदित्य तिवारी, राजवीर त्रिवेदी प्रज्ञ सकलेचा आदि मौजूूूद थे। ) Post navigation रतलाम संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया कल करेंगे नामांकन दाखिल विशाल जनसभा व नामांकन रैली के साथ कांतिलाल भूरिया ने दाखिल किया अपना नामांकन, बोले-मतदाताओं का आशीर्वाद मिलेगा