कांग्रेस पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार कांग्रेस के वरिष्ठ राष्ट्रीय स्तर के नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद कांतिलाल भूरिया 23 अप्रैल मंगलवार को दोपहर कलेक्टर कार्यालय, झाबुआ में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर को संसदीय रतलाम- 24 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन प्रस्तुत करेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, चुनाव संचालक शान्तिलाल पडियार एवं जिला प्रवक्ता हर्ष भट्ट एवं आचार्य नामदेव एवं साबिर फिटवेल ने बताया कि नामांकन प्रस्तुत करने के पूर्व हजारों की संख्या में रतलाम-झाबुआ और अलीराजपुर जिलों एवं संसदीय क्षेत्र के आसपास के स्थानों से कांग्रेसजन उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर 23 अप्रैल मंगलवार को सुबह 11 बजे एकत्रित होंगे। यहीं पर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में विशाल आम सभा होगी। आम सभा के बाद नामांकन प्रस्तुत करने के लिए झाबुआ नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई रैली कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी। आम सभा एवं रैली में गृह मंत्री बाला बच्चन,उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी एवं जिला प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल (हनी भाई) सहित वरिष्ठ राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक नेतागण एवं संसदीय क्षेत्र के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी इस अवसर पर विशेष रूप से शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तीनों जिलों की जिला कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, जनप्रतिनिधि, समस्त ब्लाक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई एवं विभिन्न मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों ने आमसभा एवं रैली में अधिक से अधिक संख्या में अपने साथियों सहित शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *