पन्नालाल पाटीदार/लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया
रायपुरिया में वीर हनुमान पूर्व मुखी मंदिर लाइट डेकोरेशन भक्तों का आकर्षण का केंद्र्र बना हुआ है। 10 कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाने लगी कल होने वाले हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। कार्यकर्ता जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।आज शाम सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। वही यज्ञशाला बनकर तैयार है सुबह यजमानो द्वारा यज्ञ आहुति मंत्रोच्चार किया जाएगा। वहीं करीबन 2/30 बीघा में बगीचा निर्माण का कार्य चल रहा है व सुंदर बगीचे का निर्माण किया जाएगा। मंदिर परिसर में बोरिंग लगा हुआ उसमें सिंगल फेस मोटर डालने का कार्य चल रहा है। भंडारे का आयोजन किया जा रहा है इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। वहीं मारुति हिंद व्यायामशाला अखाड़ा के कार्यकर्ता हेमेंद्र सोलंकी, रवि भारती, जितेंद्र ओसारी, जितेंद्र मुणिया, बाबू भाई मिस्त्री, शुभम, रामू भाई, विनोद चौधरी, हनुमान जन्मोत्सव के लिए कार्यकर्ताओं ने गांव में निमंत्रण पत्र देकर भक्तों से आग्रह किया जा रहा है कि कल होने वाले हनुमान जन्मोत्सव में शामिल होकर धर्मलाभ ले।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *