पन्नालाल पाटीदार, रायपुरिया
रायपुरिया चार धाम तीर्थ यात्रा करने के लिए यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। इस दौरान धर्मावलंबियों ने ढोल धमाके के साथ नाच गाना व फूलमाला पहनाकर उन्हें विदाई दी। राम मंदिर कुलदेवी, अम्बेमाता के दर्शन कर यात्रा के लिए आशीर्वाद लेकर के रवाना हुए जो कि यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होकर 26 जून को 70 दिन की यात्रा करेंगे। शिवराम पाटीदार, बालूजी घटिया, पूनम चंद पाटीदार, छोगालाल पाटीदार सभी जोड़े से यात्रा कर लौटेंगे जिनको छोटे बच्चों ओर महिलाओं ने पांव छूकर बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। समाज जनो एवं ग्रामीणों ने शुभ यात्रा की कामना कि अध्यक्ष नंद किशोर पाटीदार पूर्व जनपद नानालाल पाटीदार मंडी अध्यक्ष भरत लाल पाटीदार बाबूलाल घटिया रामेश्वर मक्शा रमेश जी मोटीपोल कैलाश पाटीदार एवं सम्स्त समाज जनों ने पांव छूकर आशीर्वाद लिया एवं यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *