सिराज बंगड़वाला, खरडूबड़ी खरडूबडी में आए दिन चोरी की घटना बढ़ती जाती हैं। एक सप्ताह पहले डूंगरफलिया में चोरों ने बकरे, आभूषण और नकदी रुपए ले भागे। जिसके बाद रविवार को रात्रि में खरडूबडी मेन बाजार में रहने वाले गुलाब सिंह पिता मांगीलाल भूरिया के घर को चोरों ने निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि घर के सभी परिवारजन गरमी के चलते आंगन में सो गए थे। चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए घर का दरवाजा खोलकर घर में बंधी बकरा-बकरी चुरा ले जाने में सफलता हासिल की। सुबह जब परिजनों ने उठाकर देखा तो बकरा-बकरी गायब थे, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। ) Post navigation परिवार आंगन में सो रहा था, चोरों ने दीवार में सेंधमारी कर चांदी के आभूषण-नकदी चुराए चोरों ने बनाया एक ओर घर को निशाना, बकरा-बकरी चुरा ले गए