रितेश गुप्ता, थांदला थांदला में रंग पंचमी पर फाग यात्रा समिति द्वारा फाग यात्रा निकाली गई फाग यात्रा स्थानीय श्री बड़े गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर आजाद चौक, मठवाला कुआं चौराहा, सरदार पटेल मार्ग, गांधी चौक कुम्हारवाडा चौराहा, पिपली चौराहा होते हुए पुन: आजाद चौक पहुंची जहां फाग यात्रा का समापन हुआ। फाग उत्सव समिति के आह्वान पर दोपहर 2 बजे तक मुख्य बाजार बंद रहा। फाग यात्रा में ढोल-ताशे, बैंड व गुलाल उड़ाती हुई फाग मशीन मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। फाग यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं व रंग प्रेमियों ने हिस्सा लिया। समापन के पश्चात युवा वर्ग अपनी अपनी टोलियों में दिखाई दिए। इसके पश्चात दाल पानिये की पार्टी करते युवा नजर आए। इसी के साथ बच्चों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। वे इस दौरान गुलाल, पिचकारी लेकर अपनी टोलियों में अपने दोस्तों के घरों तक पहुंचे ओर जमकर होली खेली व बसंत पंचमी मनाई। ) Post navigation भोंगर्या लोक पर्व पर जमकर उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस-भाजपा ने गेर निकाल दी ग्रामीणों को होली-धुलेंडी की बधाई सहस्त्र ओदीच्य ब्राह्मण समाज होली मिलन व विशेष सम्मान समारोह आयोजित