रितेश गुप्ता, थांदला स्थानीय लायन मांटेसरी स्कूल के सेवाभावी स्टाफ सदस्यों का सत्र की समाप्ति पर लायंस क्लब द्वारा सम्मानित किया गया। लायंस मांटेसरी स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह के अतिथि झोन चेयर पर्सन लायन बीएल गुप्ता द्वारा किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दी व अभिनंदन किया। इस अवसर पर लायंस मोंटसरी स्कूल अध्यक्ष महेंद्र सोनी ने भी स्टाफ सदस्यों को संबोधित किया तथा उनके कुशल कार्य क्षमता की प्रशंसा की। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य शरीफ खान, उप प्राचार्य प्रतिभा शर्मा, शिक्षक कमलकांत वैद्य, अंगूर बाला जोशी, शिल्पा भुरिया सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित थे। ) Post navigation शहर में चोर हुए सक्रिय, रात में ट्रक से चुराई बैटरी भक्त मलुकदास रामायण मंडल की महिलाओं ने मनाया फाग उत्सव