रितेश गुप्ता, थांदला
भक्त मलुकदास महिला रामायण मंडल की महिलाओं ने फाग उत्सव मनाया। स्थानीय श्रीबडे रामजी मंदिर पर भक्त मलुक दास रामायण मंडल की महिलाओं ने होली के पावन पर्व के उपलक्ष में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी फाग उत्सव मनाया। इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए होली खेली। महिला मंडल ने पानी के अपव्यय को ध्यान मे रखते हुए सूखे रंगों से होली खेली। अवसर पर श्रीरामजी की प्रतिमा पर भी पुष्प व गुलाल की वर्षा कर फाग उत्सव मनाया। साथ ही महिलाओं ने किया सुंदर कांड का पाठ भी किया। इसअवसर पर महिला मंडल की कार्यकारिणी का भी गठन हुआ जिसमें सर्वसम्मति से कल्पना आचार्य को अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष वर्षा शर्मा, सचिव उषा कोठारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सुधा गुप्ता, नीता अरोरा, अनिता नागर, मीना आचार्य, मंजू व्यास,करुणा भट्ट, अरुणा भट्ट, रजंना भट्ट, आरती शर्मा, पुष्पा शर्मा, अर्चना भट्ट, गायत्री आचार्य, बिंदु आचार्य समेत मंडल की समस्त महिलाएं मौजूद थी।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *