मयंक गोयल, राणापुर नगर मे लगतार पुलवामा के शहीद को श्रध्दांजलि देने का सिलसिला जारी है। नगर के पुराना बस स्टैंड पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समीप देर शाम श्रद्धांजलि सभा का आयोजन नगर वासियों द्वारा किया गया। शुरुआत कविता गायन से वैष्णवी चतुर्वेदी ने की। सभा को पत्रकार संघ के अध्यक्ष डाक्टर काबरा, युवा सेवा समिति के दीवान भूरिया, भाजपा नेता मनोहर सेठिया, व्यपारी संघ के गोपाल हरसोला, कवि सुरेश समीर, सोमसिंह सोलंकी, मयंक राठी, संजय अग्रवाल आदि ने संबोधित कर वीर शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन निखिल पांड्या ने किया समस्त वक्ता द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद नगर वासियो ने शहीदो को पुष्पांजलि अर्पित की बाद मे दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत अत्माओं की शांति के लिये प्राथना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे नगरवासी शामिल हुए। युवाओ ने दिखाया आक्रोश जलाया पाकिस्तान का झंडा- आयोजन के बाद गडी चौराहे पर ही युवाओं ने जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबाद के नारों के साथ पाकिस्तान का झंडा जलाकर अपना विरोध जताया। ) Post navigation अजब-गजब लुटेरे, स्कूटी ले गए अपनी बाइक छोड़ गए झाबुआ-अलीराजपुर जिला केमिस्ट एसोसिएशन के चुनाव हुए सम्पन्न , झाबुआ अध्यक्ष बाबेल, सचिव पोरवाल निर्वाचित