सुनील खेड़े@जोबट जोबट-आम्बुआ मार्ग पर रामपुरा की सुर घाटी पर अब से थोड़ी देर पहले उदयगढ़ थाने की बोलेरो वाहन और बाइक सवार की जोरदार टक्कर से कैलाश कलमसिंग की घटना स्थल पर ही मौत हो गई,। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो वाहन का टायर तक फूट गया, जबकि मगन भंगड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया एक अन्य को मामूली चोट आई है । परिजनों के अनुसार आम्बुआ थाना के ग्राम मोटाउमर गांव के निवासी है तथा तीनो किसी जमीन विवाद के चलते जोबट लोक अदालत में पेशी पर आ रहे थे ओर पुलिस वाहन अलीराजपुर की ओर जा रहा था। ) Post navigation देश के जवानों पर कायराना हमले के विरोध में दोपहर 12 बजे तक नगर बंद, फूंकेंगे पाकिस्तान का पुतला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश परिहार का हुआ स्थानांतरण