अर्पित चोपड़ा, खवासा जिला पुलिस कप्तान विनीत जैन के निर्देशानुसार जिले में बढ़ती सडक़ दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत खवासा हाट बाजार में नुक्कड़ नाटक किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हेलमेट के उपयोग और सडक़ दुर्घटना से बचने के तरीके आमजन को बताए गए, जिसमें पुलिस जीप के ऊपर चढ़े यमराज और बाइक के साथ नीचे गिरे युवक को देख लोगों की भीड़ जुट गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा आयोजित नुक्कड़ नाटक को देखा और उसे सराहा। झाबुआ से आई टीम के सूबेदार धर्मेंद्र पटेल, प्रधान आरक्षक दुलीचंद एवं रविन्द्र, आरक्षक गरासिंह, अंतिम, कैलाश, गोपाल, दीपक पटेल, एलाम सिंह, सतेंद्र, आशीष के साथ खवासा चौकी प्रभारी केशर सिंह पांडव और चौकी स्टाफ उपस्थित था । ) Post navigation राज्य शासन ने झाबुआ-अलीराजपुर के 4 SDOP बदले ; भाकर जोबट तो बबिता होगी पेटलावद SDOP बसंत पंचमी पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता में सुविधी छाजेड़ प्रथम