जितेन्द्र वाणी@नानपुर नानपुर में आज सरपंच के रूप में सावन मारू को निर्विरोध चुने जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने आतिशबाजी कर खुशिया मनाई। मारू के सरपंच पद पर निर्वाचित होने पर अलीराजपुर के पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, किशोर शाह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रसिंह चौहान, मंडी अध्यक्ष आजम सिंह आवासिया, जिला पंचायत सदस्य दुरसिंह डावर, समरथसिंह मौर्य समेत अंचल के भाजपाइयों ने खुशी मनाई। गौरतलब है कि सरपंच समरथसिंह मोर्य को शिकायत पर कलेक्टर ने धारा 40 के तहत हटा दिया था उसके बाद ग्राम के 20 पंचों को सरपंच चुनने का प्रशासन ने आदेश निकाला था 7 तारीख तय की गई थी जिसमे सावन मारू के सामने कोई भी उम्मीदवार ने फार्म नहीं भरा और इसके लिए आज 12.30 बजे तक का वक्त दिया गया, और फार्म नहीं भरने के कारण मारु निर्विरोध सरपंच पद पर निर्वाचित हो गए। ) Post navigation आदिवासी अंचल में सफर करना होगा सुगम, जल्द शुरू होने वाला है फोरलेन मार्ग का निर्माण. महाविद्यालय में 12 व 13 फरवरी को कॅरियर अवसर मेले का आयोजन