पन्नालाल पाटीदार, रायपुरिया ग्राम रायपुरिया के वार्ड क्रमांक 12 में फ़िर चोरी का प्रयास किया है । दरअसल इसी वार्ड में इससे पहले सोना चांदी दुकान की मन्नू पाटीदार, इंदूबाई कुशवाह के यहां पर चोरों ने निशाना बनाने का प्रयास किया था लेकिन सफल नही हो पाए थे, तब मन्नू की दुकान के आगे और पीछे लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशो की तस्वीर भी रेकॉर्ड हुई थी जिसका वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध करवाया गया था । बीती रात बदमाशो ने इस वार्ड के दो मकानो मनोहरलाल बसेर तथा डॉ श्रीचंद्र स्वर्णकार के मकान के पीछे दिवार खोदकर चोरी का प्रयास किया गया है लेकिन सफल नही हो सके।दरअसल अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि मनोहरलाल बसेर के मकान में स्थित किराना दुकान में चोरी का प्रयास करने के लिए बदमाशो ने यहाँ मकान के पीछे से दीवार खोदी होगी ? लेकिन मकान में 3 से 4 दरवाजे लगे होने से वो दुकान तक पहुच नही सके । इधर उनके पड़ोस में स्थित डॉ स्वर्णकार के मकान में भी दीवाल खोदकर चोरी करने के लिए प्रयास किया गया लेकिन बदमाश यहां भी सफल नही हो सके। ग्राम के मुख्य मार्ग वार्ड 12 में बदमाशों की लगातार चोरी की कोशिश विफल हो रही है कुछ दिन पूर्व रायपुरिया ने मन्नू पाटीदार,कमल मालवी तथा जामली रोड की एक किराना दुकान में भी चोरी करने के प्रयास कर चुके है। बीती रात बदमाशो ने पुनः वार्ड 12 के रहवासीयो के मकान के पीछे से चोरी करने का प्रयास किया है। वही पुलिस को चोरी की सूचना 8 बजे दे दी लेकिन पुलिस 10.30 तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची। ) Post navigation बाल कल्याण समिति की टीम ने होटल-गैरज, ईंट भट्ठों का निरीक्षण कर दी हिदायत जय किसान फसल ऋणमाफी योजना में निर्देशों की अवहेलना करने पर शाखा प्रबंधक-पर्यवेक्षक व समिति प्रबंधक निलंबित