भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर मेघनगर के एकलव्य आर्दश आवासीय उमा विद्यालय अगराल में आज विद्यालय के छात्रों ने अपनी समस्या को लेकर धरना दिया। इस संबंध में जब इस बात की सूचना आयुक्त प्रसाद आर्य को मिली तो, अनामिका क्षेत्रिय संयोजक के साथ अगराल पहुंचे तथा छात्रों से चर्चा की छात्रों अपनी समस्याओं को लेकर आयुक्त आर्य को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने गणवेश को लेकर भी नाराजगी प्रकट की। साथ ही जल समस्या, साथ ही विद्यालय व छात्रावास के भृत्य से प्राचार्य द्वारा निजी काम करवाना,कम्प्यूटर कक्षा का संचालन नही होना, विद्यालय की लाइबेरी में ज्ञान वर्धक पुस्तकें नही होना, खेल मैदान में स्ट्रीट लाइट का न होना, मेडिकल की व्यवस्था न होना, विशेष कोचिंग क्लासेस का संचालन नही होना, सेफ्टी टैंक की सफाई सम्बंधित, प्राचार्य द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री का घटिया होना है। साथ ही प्रभारी प्राचार्य के व्यवहार को लेकर भी अपनी बात कही ओर जल्द निराकरण की बात कही। इस मामले में आयुक्त ने जल्द ही छात्रों की समस्याओं को दूर करने की बात कही है साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। ) Post navigation गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति तरानों पर थिरके बालक-बालिकाएं आरएसएस के पथ संचलन में नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत