वीरेंद्र बसेर, घुघरी मठमठ में भारत भारती विद्या मंदिर में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में झंडावंदन के बाद प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रमेशचंद्र गुर्जर, ग्राम पंचायत सरपंच नानूराम भूरिया द्वारा मां सरस्वती की पूजा व दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा अपनी अपनी प्रतिभा दिखाई गई जिसमें देश भक्ति प्रस्तुति द्वारा दर्शकगणों को समा बांध कर रख दिया। कार्यक्रम में उपस्थित गांव के नागरिकगण अभिभावक व विद्यालय परिवार कार्यक्रम का संचालन सुनील गोड़ व आभार संस्था प्रधानाचार्य नेहा वसुनिया द्वारा किया गया। ) Post navigation कलेक्टर शमीमउद्दीन व विधायक कलावती भूरिया ने की मिड डे मील में शिरकत पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल पर जानलेवा हमला, गंभीर अवस्था में इंदौर रेफर किया