झाबुआ। आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट, मप्र जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था द्वारा शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय झाबुआ में आयोजित किए जा रहे शिविर में प्रतिदिन लोगों की भारी भीड़ उमड़ रहीं है। सैकड़ो की संख्या में लोगो द्वारा आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन किया जा रहा है। शिविर को सफल बनाने में ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ चिकित्सालीयन स्टाॅफ द्वारा अपनी सराहनीय सेवाएं दी जा रहीं है। तीसरे दिन शिविर का शुभारंभ पार्षद सुनील शर्मा, ट्रस्ट के परामर्शदाता अजय रामावत एवं चिकित्सालय की चिकित्सक डाॅ. मीना भायल द्वारा किया गया। इसके पश्चात काढ़ा पीने के लिए महिला-पुरूषो की अलग-अलग लंबी कतारे लगी। बुधवार को सुबह भीड़ अधिक होने के कारण शिविर का समय आधा घंटा ओर बढ़ाया गया। शिविर दोपहर 11 बजे तक आयोजित किया गया। शिविर में पंजीयन वरिष्ठ नागरिक एचके पाठक ने किया। संचालन ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष राजेश नागर ने किया।
403 लोगों ने लिया लाभ
चिकित्सक डाॅ. रमेश भायल ने बताया कि शिविर के प्रथम दिन 160 लोगो का पंजीयन हुआ था। इसी प्रकार दूसरे दिन 371 एवं तीसरे दिन बुधवार को 403 लोगो ने आयुर्वेदिक काढ़ा पीया। इस प्रकार अब तक 914 लोग इसका लाभ ले चुके है। काढ़े का सेवन कर लोग मौसमी बिमारियों सर्दी-जुकाम, बुखार एवं हाथ-पैरो मंे दर्द आदि से निजात पा रहे है एवं विभिन्न प्रकार की ओषधियो से बनने से यह काढा स्वास्थ्य के प्रति भी लाभप्रद साबित हो रहा है।
स्कूली विद्यार्थी भी हो रहे शामिल
शिविर मे स्कूली विद्यार्थी भी शामिल होकर काढ़े का सेवन कर रहे है। सुबह के दौर में अध्ययन करने वाले शासकीय बालक उमा विद्यालय के छात्र एवं कन्या उमा विद्यालय की छात्राएं भी प्रतिदिन शिविर स्थल पर पहुंचकर अपना पंजीयन करवाकर इस आयुर्वेदिक ओषधि को ग्रहण करते है। प्रतिदिन लगभग 100 विद्यार्थियो का पंजीयन हो रहा है। शिविर में सहयोग ट्रस्ट से जुड़े दिनेश भिंडे, दोलत गोलानी एवं समीप रहवासी जीवन रामावत एवं अन्य रहवासियो द्वारा भी प्रदान किया जा रहा है।
Trending
- संजय भटेवरा नवयुवक नवदुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 501 दीपो से बनाया मप्र का नक्शा
- खाद्यान्न वितरण में लगातार शिकायतों पर तीन उचित मूल्य दुकानों के प्राधिकार पत्र निरस्त
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर 50 लाख ग्रामीणों को बड़ी सौगात, मध्यप्रदेश में होगी भूखंड की निःशुल्क रजिस्ट्री
- हम भगवान का नाम लें तो कांग्रेस को दुःख होता है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, घरों में जलाए गए दीपक
- सारंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.17 लाख रुपये की अवैध शराब सहित कार जब्त की
- जोबट के न्यायालय परिसर से सटी दुकान में घुसा 12 फीट लंबा अजगर
- मंत्री नागर सिंह चौहान और कलेक्टर ने जोबट के बालिका छात्रावासों का किया औचक निरीक्षण छात्रावासों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- करोड़ों की लागत से बना स्कूल भवन, फिर भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे बच्चे, एक साल बाद भी सड़क-पानी का इंतजाम अधूरा