झाबुआ लाइव डेस्क भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदंडों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस 25 दिसंबर के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को ‘सुशासन दिवस’ के रूप मे मनाये जाने के तहत बैंक अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया एवं बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीएन यादव द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के चित्र पर के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात बैंक अध्यक्ष वसुनिया द्वारा बैंक अधिकारी एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। इस कड़ी में 25 से 30 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह मनाया जाना है। Post navigation न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल ने एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2018-19 का आयोजन पोरवाल बने सारंगी ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह