लवनेश गिरी गोस्वामी @ थांदलारोड़
थांदलारोड़ ग्राम नोगांवा के बड़ा फलिया का गौतम पिता अनिल परमार मुम्बई से मिला है। गौतम बुधवार दोपहर 3:00 बजे कोचिंग जाने के लिए निकला और वापस घर नही लोटा था । प्राप्त जानकारी अनुसार कोई तूफान जीब में गौतम को बैठाकर मुम्बई ले गया था व वहा नींद खुलने पर वह जीब से उतरकर निकल आया व परिजन को सूचना दी जैसे ही बालक के परिजनों को पता चला कि बालक मुंबई में है उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार की टीम से संपर्क किया और बालक के परिजन बालक को लेने के लिए मुंबई रवाना हुए इसी दौर में राष्ट्रीय मानवाधिकार मुंबई की टीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष दयाराम मिश्रा, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव रविंद्र मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव आनंद दुबे के अथक प्रयासों से थांदलारोड के बालक को ढूंढ निकाला वह बालक हाल ही में बांद्रा टर्मिनल पर मिला है मानव अधिकार की टीम ने उसे अपनी शरण में ले लिया है। झाबुआ जिले की टीम सुनील डाबी प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता जैन, वरिष्ठ सदस्य मनोज उपाध्याय, आत्माराम शर्मा, पवन नहार अन्य नगर के समस्त मानव अधिकार की टीम ने मुंबई की टीम के अथक प्रयासों से जो बच्चे को ढूंढ निकाला उसके लिए झाबुआ जिले की टीम ने मानव अधिकार मुंबई की टीम को धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया बच्चे को कौन ले गया किस प्रकार से लेकर गया यह आने पर पता चलेगा। गौतम के परिजन उसके पास मुम्बई पहुच चुके है।

नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 9425487490 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर Live news लिखकर एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *