रायपुरिया @लवेश स्वर्णकार / पन्नालाल @पाटीदार रायपुरिया थाने के जूनापानी में आगजनी का मामला सामने आया है सूचना मिलने के बाद रायपुरिया थाना प्रभारी कौशल्या चौहान दल बल के साथ मौके पर पहुचे है। थाना प्रभारी कौशल्या चौहान ने बताया कि जूनापानी ग्राम में आगजनी की सूचना पर वहां पहुचे है। जुनापानी मे सोमला रामचन्द्र गुण्डिया के मकान मे मध्य रात्रि मे अज्ञात कारणों से आग लगने का मामला है। पुलिस जांच कर रही है आंग लगने से मकान मे बंधी 2 गाय एक बछडा ओर एक बेल की जलने से मौत हुई है पास में सो रही महिला केसुडी बाई का भी हाथ जल गया है। मवेशी व नगदी सहित तिन क्विंटल मक्का दो क्विंटल कपास जल गया घटना बीती रात की है। Post navigation नगर के प्रवेश द्वार पर फिर से हुआ हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आए दो बाइक सवार की दर्दनाक मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा…? सनकपन की हद ; मामा की बेटी का हाथ काटा ; दुष्कर्म की कोशिश का संदेह