अर्पित चोपडा, खवासा थांदला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाबर ने रविवार को विशाल रैली निकाल कर जनसमर्थन मांगा । कलसिंह भाबर के साथ बड़ी संख्या में दो पहिया वाहन और समर्थक शामिल हुए। ढोल-धमाकों के साथ निकली विशाल रैली रोग्यादेवी मंदिर से मुरली मोहल्ला, किसान मोहल्ला, नीमचौक , लौहार मोहल्ला होती हुई स्थानीय बस स्टैंड पहुंची जहां कलसिंह भाबर का भाजपाइयों ने बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया । कलसिंह भाबर ने सभी समर्थन मांगते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील मतदाताओं से की । चुनावी समर में अब तक शांत दिखाई दे रहे कलसिंह भाबर ने इस विशाल रैली के साथ अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज करवाई है । Post navigation चुनाव में फिजा बिगाडऩे वालों की अब खैर नहीं, 14 ग्रामों में पुलिस ने फ्लैगमार्च निकाल दिया चुनाव में शांति बनाए रखने का संदेश वोट मांगने गए भाजपा नेताओं पर ग्रामीणों ने जमकर निकली भड़ास, कहा पांच साल आए नही अब कैसे दे वोट