अर्पित चोपडा, खवासा

थांदला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाबर ने रविवार को विशाल रैली निकाल कर जनसमर्थन मांगा । कलसिंह भाबर के साथ बड़ी संख्या में दो पहिया वाहन और समर्थक शामिल हुए। ढोल-धमाकों के साथ निकली विशाल रैली रोग्यादेवी मंदिर से मुरली मोहल्ला, किसान मोहल्ला, नीमचौक , लौहार मोहल्ला होती हुई स्थानीय बस स्टैंड पहुंची जहां कलसिंह भाबर का भाजपाइयों ने बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया । कलसिंह भाबर ने सभी समर्थन मांगते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील मतदाताओं से की । चुनावी समर में अब तक शांत दिखाई दे रहे कलसिंह भाबर ने इस विशाल रैली के साथ अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज करवाई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *