रितेश गुप्ता, थांदला हनुमान अष्ट मन्दिर पर विशाल अन्नकूट महोत्सव परम्परागत रूप से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर बावडी के महंत मदन मोहनदास महाराज, मेघनगर शंकर मन्दिर के महंत बद्रीदासजी महाराज, शांति आश्रम के महंत सुखरामदास, भोपवर गणेश गौशाला के महत स्वामी हरिहरानंद, मंहत चिंतामणजी, तलवाडा राजस्थान गौशाला के महंत रघुवीरदास, महंत सुरेन्द्र भारती दाहोद गुजरात, महंत राममणीदास राछेडा अनास समेत अंचल के सैकडों संत महंत महाआरती में शामिल हुए। मन्दिर के महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य में महाआरती संपन्न हुई। इस अवसर पर न्यास मंडल के अध्यक्ष अशोक अरोरा, तुलसीराम मेहते, विट्ठल शर्मा, सुरेश शुक्ला, दिलीप पंचाल ने सभी संतो को स्वागत किया। देर रात्रि तक करीब दस हजार श्रद्धालुओं ने अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की। Post navigation निर्दलीय प्रत्याशी की ग्रामीण अंचलों में निकली वाहन रैली, दोनों दलों के उड़ाए होश शैक्षणिक व धार्मिक संस्थाओं ने मतदान को बढ़ावा देने के लिए निकाला नायाब तरीका