झाबुआ। जैन धर्म में नवकार मंत्र को महामंत्र की संज्ञा दी गई है। नवकार मंत्र को ही सबसे श्रेष्ठ एवं सिद्ध फलदायक और कष्ट निवाकर महामंत्र बताया गया है। परम् पूज्य राष्ट्रसंत जैनाचार्य श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी मसा की पावन प्रेरणा से पूरे देश में नमस्कार महामंत्र की आराधना शुक्रवार से आरंभ होगी। इस दौरान विश्व शांति एवं जन कल्याण के लिए आराधकों द्वारा महामंत्र के लाखों जाप किए जाएंगे। पूर्णाूहति 30 अगस्त को होगी। चार्तुमास समिति के सह-सचिव निखिल भंडारी ने बताया कि चार्तुमास हेतु विराजित साध्वी रत्ना पुण्य दर्शना श्रीजी, हर्ष दर्शना श्रीजी एवं विरती दर्शना श्रीजी मसा के पावन सानिध्य में श्री नमस्कार महामंत्र की भव्य आराधना का आयोजन होने जा रहा है। नमस्कार महामंत्र की आराधना के अंतर्गत आराधक एकासना कर एक दिन में 20 माला अर्थात 2160 बार नवकार महामंत्र का जाप करेंगे। लगभग 70 आराधक इस भव्य आराधना में शामिल होंगे। आराधना के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह साढ़े 6 बजे से रात्रि साढ़े 8 बजे आराधकांे द्वारा विभिन्न प्रकार की धार्मिक क्रियाएं की जाएगी। 
नौ दिनो मंे एक लाख 36 हजार जाप किए जाएंगे
नौ दिवसीय आराधना के अंतर्गत आराधकों करीब 1 लाख 36 हजार जाप पूर्ण किए जाएंगे। नौ दिवसीय आराधना में आराधकों को 6 नियमों का पूर्ण पालन करना होता है। जिसमें पूर्ण ब्रह्राचर्य, एकासने का तप करना, सचित वस्तु का त्याग करना, जूते-चप्पल का त्याग करना तथा प्रतिदिन प्रभु पूजन, तीन समय का देववंदन, दो समय का प्रतिक्रमण एवं आरती करना आवष्यक है। नौ दिवसीय आराधना में प्रथम दिन कुंभ स्थापना, अखंड दीपक स्थापना, नमस्कार महामंत्रजी की तस्वीर की स्थापना, दादा गुरूदेव राजेन्द्र सूरीश्वरजी मसा के चित्र की स्थापना एवं वर्तमान आचार्य जयंतसेन सूरीश्वरजी मसा के चित्र की स्थापना की जाएगी। प्रतिदिन वासाक्षेप पूजन एवं नमस्कार महामंत्र तथा दादा गुरूदेवजी के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। साथ ही स्नात्र पूजन का भी आयोजन होगा।
Trending
- सगरवंशीय माली समाज की महत्वपूर्ण बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर हुआ मंथन
- व्यापार एवं उद्योग संघ की नई कार्यकारिणी गठित, नकद खरीदी के नियम के विरोध में बंद रहीं अनाज दुकानें
- सेमीकॉन इंडिया-2026: मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं
- पेटलावद में स्थापित होगी महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
- यूपीआई लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क की आहट से व्यापारियों में रोष, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
- प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर दीपमालिका सजाई
- सोंडवा पुलिस की कार्रवाई: धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी गिरफ्तार
- संजय भटेवरा नवयुवक नवदुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 501 दीपो से बनाया मप्र का नक्शा
- खाद्यान्न वितरण में लगातार शिकायतों पर तीन उचित मूल्य दुकानों के प्राधिकार पत्र निरस्त
Prev Post
Next Post