भाजपा के पक्ष में मतदान कर भाजपा की चौथी बार सरकार बनाना है : कलसिंह भाबर

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
थांदला। राजनीति क्षेत्र में विधानसभा चुनाव हम सब के लिए चुनौती है इसे कार्यकर्ता की बदौलत थी। चुनावी समर में क्षेत्र के जनमानस को भाजपा के पक्ष में मतदान कर प्रदेश में पुन: शिवराज सिंह की सरकार बनाना है। इस अंचल में कतिपय तत्वों द्वारा जिस ढंग से कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा देकर केसर की क्यारी को नष्ट किया गया। उसी प्रकार कतिपय लोग हमारे आराध्य देवों को अपमानित कर क्षेत्र की फिजा बिगाड़ रहे हैं, जिन्हें कार्यकर्ताओं के दम पर मुंह तोड़ जवाब देना होगा। उक्त बात भारतीय जनता पार्टी नगरी क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता की मीटिंग को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाबर ने व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य किये है जिससे भाजपा ने जनमानस में अपनी पैठ बनाई है। क्षेत्र का मतदाता एक बार पुन: इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को विधानसभा चुनाव में जीता कर मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार का मार्ग प्रशस्त करेंगे। आयोजित कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री प्रफुल्ल गादिया, जिला किसान मोर्चा के फकीरचंद राठौड़, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश वैद्य ने व आभार गोपाल बैरागी ने माना। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री सुनीता भूरिया, पार्षद पीटर बवेरिया, विधानसभा चुनाव में विधानसभा के संयोजक अनिल भंसाली, अशोक अरोरा, पारस तलेरा, सुनीता पवार, प्रशांत उपाध्याय, रोहित बैरागी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।