भूपेंद्र बरमण्डलिया, मेघनगर झाबुआ जिले में आए दिन दोपहिया वाहन को चोर निशाना बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बीती रात झाबुआ के बाबेल कंपाउंड संघ कार्यालय के पीछे हुआ जहां पर रहने वाले जयेश खेमसरा ने अपनी बुलेट अपने घर के आँगन में रात्रि में लॉक करके रखी रॉयल इनफील्ड क्लासिक बुलेट क्रमांक एमपी 45 एमएल 9001 को जब खेमसरा ने सुबह उठकर देखा तो बुलेट वहां मौजूद नही थी जिसकी तलाश की गई मगर नही मिली।बाद में बुलेट चोरी की रिपोर्ट झाबुआ थाने पर आज दर्ज करवाई पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा अज्ञात चोरों को पुलिस तलाश कर रही है। इस मामले में जयेश खेमसरा का कहना है कि यदि गाड़ी का कोई पता बताता है तो उसे 5 हज़ार का इनाम दिया जायेगा तथा उसका नाम गुप्त रखा जाएगा । गाड़ी मालिक -जयेश खेमसरा मोबाइल नम्बर 9691569999 है। Post navigation थांदला विधानसभा में भाजपा ने बनाया विधायक कलसिंह भाबर को उम्मीदवार दीवाली पर दर्दनाक हादसा ; तालाब मे डूबने से तीन बालिकाओ की मोत