भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर आज भाजपा द्वारा विधानसभा के 177 प्रत्याशियों की सूची घोषित की जिसमे थांदला विधानसभा से पूर्व में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में इस विधानसभा पर अपनी जीत हासिल करने वाले विधायक कलसिंह भाबर पर अपना विश्वास जताते हुए विधानसभा क्रमांक 194 से अपना उम्मीदवार घोषित किया। अब यह देखना होगा की पूर्व मे भाजपाईयों में मतभेद के चलते कलसिंह भाबर को निर्दलीय चुनाव लड़वा कर जीतवाया था। उसी तर्ज पर भाजपाई पुन: इस तरह का निर्दलीय उम्मीदवार खड़ा करेगी। यह चौराहे पर चर्चा का विषय बना हुआ है। संबन्धित सूची के बारे मे दी गई सूची पर दिये गए नंबरो 011 235 00000 पर संपर्क किया तथा सूची के बारे मे जानकारी ली गई तो सूची सही बताई गई। Post navigation बरमंडलिया परिवार की वयोवृद्ध माताजी के निधन से शोक आँगन में रात्रि में लॉक करके रखी बुलेट को चोर चुरा ले भागे, बाइक की बढती चोरियों से नागरिक परेशान