भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर

ग्राम रंभापुर में गोरधन बरमंडलिया तथा गणपत मंडलिया की माताश्री बजीबाई का विगत रात्रि में निधन हो गया। वह 82 वर्ष की थी उनके निधन के समाचार से नगर में शोक की लहर छा गई। बजीबाई धार्मिक विचारधारा तथा मिलनसार थी, जिसकी वजह से नगर में लोकप्रिय थी। आज अनास नदी पर उनका अंतिम संस्कार किया गया उनकी शव यात्रा में कई लोग शामिल हुए तथा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *