रितेश गुप्ता, थांदला नवरात्री के पावन पर्व पर शनिवार को संस्कार पब्लिक स्कूल में गरबे का आयोजन किया गया। इसमें सभी विद्यार्थियों ने पारम्परिक गरबा ड्रेस में आकर्षक प्रस्तुतिया दी। साथ ही संस्था के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने गरबे में सहभागिता की एवं विद्याथियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संस्कार किड्स के विद्यार्थियों की दिपक डेकोरेशन प्रतियोगिता रखी गई जिसमें संस्कार किड्स के नन्ने मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक एवं सुन्दर दिपक बनाए गए। साथ ही संस्कार पब्लिक स्कूल थांदला में मतदान संबंधी रंगोली प्रतियोगिता रखी गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान महिमा परमार, द्वितीय स्थान सीमा सिंगोड़-तृतीय स्थान रिंकू प्रजापत और मेघा नलवाया ने प्राप्त किया। संस्था के प्राचार्य ललित कांकरिया एवं संस्था की एकेडमिक डायरेक्टर ममता कांकरिया द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही समस्त प्रतियोगियों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। Post navigation 151 दीपों से जगमगा रही दीपमालिका, 551 कन्याओं का करवाएंगे महाभोज कपड़ा व्यापारियों ने मनाया दशहरा-दीपावली मिलन समारोह