P. S. Chandel , Alirajpur पटेल पब्लिक स्कूल अलीराजपुर में नवरात्री के तीसरे दिन बच्चों के लिये गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हें-मुन्ने बच्चो ने आकर्षक परिधान एंव गरबो की समुधर ध्वनि, लय, ताल से उपस्थित जनमानस को बहुत आनंदित किया। पहली प्रस्तुती जैन ग्रुप के बच्चो द्वारा की गई जिसने निर्णायकों को बहुत प्रभावित किया। इसके पश्चात जय अंबे ग्रुप के बच्चो द्वारा अलग-अलग स्टेप पर गरबा किया गया। अंत में जैन ग्रुप के बच्चो ने प्रथम और अंबे ग्रुप के बच्चों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पटेल पब्लिक स्कूल ग्राउंड में प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 11ः30 बजे तक सार्वजनिक आकर्षक गरबे खेले जा रहे हैं, जहाँ दर्शकों के लिये बेठने की उत्तम एंव पर्याप्त व्यवस्था की गई हैं। Post navigation कल ओढ़ेगी मां अम्बे 201 मीटर लंबी चुनरी, शोभायात्रा में शिरकत करेंगे हजारों भक्तजन भाजपाइयों में बैठक में कहा, अबकी बार हमारे क्षेत्र से टिकट नहीं मिला तो लड़ेंगे विधायक प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव