लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया प्रदेश में चुनाव आयोग के चुनाव की तारीख के एलान के बाद से ही आचार संहिता प्रभावशील हो चुकी है। पेटलावद सीईओ एमके घनघोरिया के निर्देश पर ग्राम पंचायत के सचिव मांगीलाल बिलावल, रोजगार सहायक राजेन्द्र सालवी एवं पंचायत कर्मियों ने झाबुआ तिराहे पर सांसद निधि से बने यात्री प्रतीक्षालय पर लगे कांतिलाल भूरिया के बोर्ड को निकाल लिया गया है। आचार संहिता लागू होते ही जिले में नेताओ के लगे बोर्ड निकालने की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। Post navigation दो दिन से घर से लापता महिला का अचानक शव मिला, पुलिस जुटी जांच में तालाब में नहा रहे बालक की डूबने से मौत