जीवनलाल राठौड़, सारंगी सोमवार शाम करवड़ पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम सुल्तानपुरा में एक महिला की लाश मिलने की सूचना पर ग्राम में हडक़ंप मच गया। इसकी खबर पुलिस को दी गई और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लाश का पंचनामा बनाया। पुलिस ने खोजबीन की तो पता चला कि मृतका रूमाल पिता रायचंद सोलंकी की बहू है। पुलिस ने 19 वर्षीय मृतका कांता रविंद्र सोलंकी की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सारंगी चिकित्सालय पहुंचाया। गौरतलब है कि मृतका कांता पिछले दो दिनों से घर से लापता थी, जिसकी परिजन खोजबीन कर रहे थे और अचानक लाश मिलने से कई तरह की आशंकाओं को जन्म दे रहा है जब महिला पिछले दो दिनों से लापता थी तो परिजनों ने इसकी खबर पुलिस को क्यों नहीं दी….? Post navigation कृषि महाविद्यालय की छात्राओं ने उन्नत खेती तकनीकी का किया अवलोकन आचार संहिता प्रभावशील होते ही हटने लगे नेताओ के लगे बोर्ड ग्राम पंचायत ने सीईओ के निर्देश का किया पालन