भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर जनपद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन जनपद पंचायत मेघनगर पर किया गया। सुबह 10 बजे वृद्धजनों का सम्मान हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर वृद्धजनों का सम्मान के साथ उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा। वृद्धजनों के सम्मान में फुलजी वरसिंह चैनपुरा, मंगली पति गुमान रंगपुरा,मंगलिया पिता रत्ना शिवगढ़, किशनबाई पिता शिवा शिवगढ़, कोदर पिता रत्ना महुड़ा, वसनी पिता भूरिया शिवगढ़, भीम सिंह पिता भवानी सिंह हाडा झाडाडावर एवं अन्य वृद्ध जनों का सम्मान किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम प्रजापत एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष सुशीला प्रेम भाभर द्वारा की गई। Post navigation 6, 7 ,8 अक्टूबर को घर-घर जाकर मोदी व शिवराज ऐप करेंगे डाउनलोड ओडीएफ की अवहेलना, ग्रामों में गुणवत्ताविहीन शौचालय का उपयोग हो रहा कबाडख़ाने व चारा भरने में, अधिकारियों ने गुमराह कर करवा ली ओडीएफ