भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर

भारतीय जनता पार्टी मंडल मेघनगर की एक कामकाजी बैठक दशहरा मैदान के समीप निजी आवास पर आयोजित की गई ।जिसमें भारतीय जनता पार्टी के मेघनगर मंडल अध्यक्ष श्री सचिन प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी व बातों का आदान प्रदान किया गया। जिसमें बूथ स्तर की तैयारियां मंडल पालक एवं संयोजक व बूथ प्रभारी की के अभी तक के कार्य का ब्यौरा व आगामी काम की सूची बनाकर कई निर्णय लिए गए। आगामी दिनांक 6,7,8 अक्टूबर को घर घर जाकर मोदी एवं शिवराज ऐप के बारे में मोबाइल संबंधी जानकारियां एवं मीडिया के प्रचार संबंधित कई बातें कामकाजी बैठक में की गई ।माननीय राकेश सिंह प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी की मंशा अनुसार जितने भी कार्य प्रदेश स्तर से जिला स्तर पर दिए जा रहे हैं। उन बातों को प्रत्येक कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए वर्तमान झाबुआ जिलाअध्यक्ष श्री मनोहर सेठिया के द्वारा दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्हीं को लेकर जगह-जगह मेघनगर के साथ पूरे जिले में कामकाजी बैठक और कार्यों का विस्तार किया जा रहा है ।उक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री प्रफुल्ल गादीया, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम प्रजापत ,भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री मुकेश मेहता ,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमति आरती भानपुरिया, भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल महामंत्री प्रितेश भानपुरिया, भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रतिनिधि श्री प्रेम सिंह बसोड़,पार्षद श्रीमती शांति सोलंकी ,अजजा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी मुकेश बामनिया, बीजेपी मंडल मेघनगर उपाध्यक्ष पिंटू बांसोड़, मनीष डामोर ,दिनेश धाकिया,भारतीय जनता पार्टी के मंडल मंत्री भाविक बारोट, रमेश डांगी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रियस पडियार युवा मोर्चा के सचिन पांचाल उक्त बैठक में उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री एवं मेघनगर मंडल मीडिया प्रभारी फारूक शेरानी द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *