दिनेश वर्मा, झाबुआ केश शिल्पी कल्याण योजनाओं की समीक्षा करने मप्र राज्य केश शिल्पी मंडल के अध्यक्ष नंद किशोर वर्मा झाबुआ पहुंचे। राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त अध्यक्ष वर्मा ने स्थानीय निजी हॉल में केश शिल्पियों को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं की स्थिती की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों की गैर मौजुदगी और बीना तैयारी के अधिकारियों के पहुंचने पर वर्मा ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान योजनाओं का लाभ मिलने की शिकायत पर अध्यक्ष वर्मा ने मौजुद अधिकारियों को तत्काल लाभ देने की हिदायत देते हुए अधिकारियों द्वारा बैठक को गंभीरता से न लेने की प्रदेश स्तर पर शिकायत करने की बात कही। नंदकिशोर वर्मा ने मीडिया से बातचीत में जिले में बैकों द्वारा मनमानी करने और लोन संबंधी प्रकरणों में देरी कर जानबूझकर योजनाओं को फैल करने का गंभीर आरोप भी लगाया। Post navigation मकान में लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख बीजेपी नगर मंडल अध्यक्ष लोढ़ा को जेल होने पर बीजेपी जिलाध्यक्ष ने किया पदमुक्त