पन्नालाल पाटीदार, रामनगर पेटलावद विकासखण्ड ग्राम पंचायत बन्नी में आज मकान में अचानक आग लग गई। मकान में आग ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया जिससे मकान में रखा लाखों रुपया सामान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुरुषोत्तम पाटीदार की ऊपरी मंजिल में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। इसके बाद आग की लपटे उठी और गांव में धुआं ही धुआं फैल गया। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोग जमा हो गए जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। Post navigation श्री देव धर्मराज नवदुर्गा महोत्सव समिति और राजवाड़ा मित्र मंडल का भव्य नवरात्रि महोत्सव केशशिल्पी प्रदेश मंडल अध्यक्ष ने जिलाधिकारियों को लगाई फटकार योजना का हितग्राहियों को नहीं मिल रहा लाभ