सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी खरडूबड़ी से करीब 5 किमी दूर ग्राम धांधलपुरा से पारा जा रहा एक टेम्पो पलटी खा गया। रिक्शा में यूरिया खाद के साथ 10 यात्री सफर कर रहे थे। इस हादसे में ड्राइवर कलसिंह पुनिया समेत तीन महिला लीला पति कुका नलवाया उम्र 50 वर्ष निवासी जेरावाडिया, कासू पति नेवला हटिला उम्र 40 वर्ष निवासी धांधलपुरा एवं बाली पति नारू भूरिया उम्र 30 वर्ष निवासी झेरावडिया को गंभीर चोटे आई। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को इलाज हेतु चिकित्सालय रवाना किया। बताया जा रहा है कि टेम्पो नया है जिसका अभी नंबर नहीं आया है। Post navigation कॉलेज ग्राउंड पर लिख रहे थे सट्टा क्राइम ब्रांच ने धरदबोचा भागवत कथा के समापन के बाद निकाली भागवत कथाजी पौथी की शोभायात्रा