विपुल पांचाल झाबुआ पुलिस अधीक्षक महेश चन्द जैन के निर्देश पर जिले भर में चलाए जा रहे जुआ सट्टा के खिलाप अभियान में क्राइम ब्रांच की टीम को जिला मुख्यालय पर भी सट्टा लिखते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।आज दोपहर कॉलेज ग्राउंड पर आरोपी मुकेश पिता जमसिंग वाखला निवासी मोजीपाड़ा कॉलेज ग्राउंड पर सट्टा लिख रहा था तभी क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा धरदबोचा। आरोपी के पास से 9170 रुपये नगदी व सट्टा अंक लिखी कॉपी व सट्टा सामग्री जप्त की गई व सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा उप निरीक्षक विजय वास्कले, प्रधान आरक्षक शेख अदिल, आरक्षक रतन मौर्य , महेंद्र भिड़े, चालक सवेसिंग बामनिया द्वारा करवाई की गई। Post navigation बीती रात जिला सहकारी बैंक शाखा में चोरी का प्रयास विफल, प्रबंधक घटना को दबाते नजर आए टेम्पो पलटने से चार गंभीर घायल