रितेश गुप्ता, थांदला विगत दिनों थांदला विधानसभा में गुटबाजी और नेताओं ने एक- दूसरे पर आक्षेप लगाने की राजनीति देखी जा रही थी। इसी बीच आज गणेश विसर्जन के दिन नगर मेंनिकलने वाली ग्रामीण झांकियों के स्वागत के लिए दो ऐसे ही प्रतिद्वंदी विधायक कलसिंह भाबर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप कटारा एक मंच पर नजर आए। सोशल मीडिया एवं प्रत्यक्ष दर्शियों के माध्यम से जब ये दृश्य वायरल हुआ तो दोनो ही गुटों मे खलबली मच गई। दोनों ही विरोधियों को एक मंच पर देख अलग अलग राजनैतिक जनचर्चा शुरू हो गई। गौरतलब है कि बीते जनपद चुनाव के बाद से ही दिलीप कटारा विधायक कलसिंह भाबर के बीच अनबन चल रही थी जिसके बाद से दिलीप कटारा ने विधायक कलसिंह भाबर के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था, परंतु आज दोनों को एक साथ मंच साझा कर देख ऐसे अनुमान लगा जा रहे है कि दोनों के बीच समझौता हो चुका या आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दोनों के बीच कोई राजनैतिक सुलह हुई होगी…? हालांकि अभी दोनो मे से किसी के द्वारा अभी तक इस बात पर कोई खुलासा नही किया, परंतु जनचर्चा में सियासी यू-टर्न माना जा रहा है जो सभी नेता करते हैं। Post navigation गणेश विसर्जन पर निकाला झांकियों का काफिला, गूंजा अगले बरस तू जल्दी तपस्वी किरण बहन पावेचा ने निरंतर 421 एकासन तप की तपस्या