रितेश गुप्ता, थांदला नगर में निकली ग्रामीण झांकियों का भव्य स्वागत हुआ। परम्परा अनुसार इस वर्ष भी अंचल के गा्रमीण जनों द्वारा सेवाभारती, विश्व हिंदू परिषद एवं अन्य सामजिक संगठनों द्वारा गणेश विसर्जन के पूर्व नगर में झांकिया निकाली गई। झांकिया स्थानीय दशहरा मैदान पर एकत्रित होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुन: अपने ग्रामों में पंहुची जहां विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। नगर के आजाद चौक पर विधायक कलसिंह भाबर, नप अध्यक्ष बंटी डामोर, वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप कटारा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी, संजय भाबर, रोहित बैरागी, अमित शाहजी, महेश नागर, पारस तलेर, अशोक अरोरा, प्रशांत उपाध्याय, राजू धानक, नटवर पंवार, विपुल अचार्य समेत बड़ी सख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झांकियों का स्वागत किया व भारत माता का चित्र समस्त झांकियों को भेंट किया गया। Post navigation सनसनीखेज लूट, बाइक पर आए तीन बदमाशों ने बंदूक अड़ाकर मोबाइल फोन व ₹20 हजार लूटे राजनैतिक प्रतिद्वंद्वी दिखे एक मंच पर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर शुरू