रायपुरिया लवेश, स्वर्णकार जमुनिया से चलकर रायपुरिया आ रहा टेम्पो रायपुरिया के समीप दूरसंचार ऑफिस के समीप पलट गया जिससे बैठे एक दर्जन से अधिक यात्रियों को चोट आई है। झकनावदा से रायपुरिया आ रहे ग्रामीणों व आसपास के खेत वालों ने घायलों को टेम्पो से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। रायपुरिया टीआई कौशल्या चौहान के निर्देश पर पुलिस स्टाफ मौके पर पंहुचा और पुलिस मोबाइल और डायल 100 की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के साथ ग्रामीणों ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचने में मदद की लेकिन 108 काफी लेट पंहुची तब तक पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचा चुकी थी। घटना के बाद मैजिक टेम्पो क्रमांक एमपी 45 टी 0851का ड्राइवर टेम्पो छोडक़र भाग निकला प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेम्पो ओवरलोड था और तेज गति से चलता हुआ अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे जाकर पलट गया टेम्पो पलटने से सवार लोग उसमे दब गए जिन्हें टेम्पो उठाकर पुलिस और ग्रामीणों ने बाहर निकाला। अब ग्रामीणों ने पुलिस से ओवरलोड टेम्पो चालकों व उनके मालिकों पर कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि उक्त मार्ग सिंगल पट्टी है और इस मार्ग पर ओवरलोड वाहन गुजरते हैं जिसे देखने वाला कोई नहीं है। Post navigation सार्वजनिक गणेश मंडल के विराट कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधां देशभक्ति का समां झोतराड़ा तालाब में विसर्जित किए ताजियों को देखने पहुंचे दो बालक नहाने के दौरान डूबे, परिवार में छाया मातम