विपुल पंचाल, झाबुआ जिला जेल झाबुआ में विगत दो माह में दुराचार के आरोप में विचाराधीन कैदी के रूप में रह रहे कैदी देवराम पिता नाथू गामड़ की मौत हो गई है। जेलर राजेंद्र विश्वकर्मा ने झाबुआ लाइव को बताया कि कैदी देवराम को दमे की शिकायत थी तथा बीमारी बढऩे पर आज सुबह ही उसे पुलिस कस्टडी में जिला चिकित्सालय में भेजा गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जेलर ने बताया कि मृतक कैदी रायपुरिया थाने के हमीरगढ़ गांव का रहने वाला था। Post navigation सार्वजनिक गणेश मंडल का विराट कवि सम्मेलन 21 को अलर्ट…..21-22 सितंबर को हो सकती है झाबुआ-अलीराजपुर में अच्छी बारिश, मांखुद तूफान से होगा फायदा